गायघाट में पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध बोलेरो जब्त; मौके से दो युवक गिरफ्तार ll

गायघाट में पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध बोलेरो जब्त; मौके से दो युवक गिरफ्तार ll
दीपक कुमार/ गायघाट 
गायघाट। थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदिग्ध बोलेरो गाड़ी के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और उस पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस जब्त बोलेरो के कागजात और पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, बोलेरो किस मामले में संदिग्ध पाई गई और पकड़े गए दोनों युवकों की संलिप्तता क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें