मौर्य समाचार, मुज़फ़्फ़रपुर, विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता लोजपा में हुए शामिल ।


मुजः शुक्रवार को जिला लोजपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कार्यकर्ता मिलन व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

                 इस दौरान रालोसपा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राकेश आजाद कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आज का दिन जिला लोजपा परिवार के लिए ऐतिहासिक है।
            वहीं राकेश आजाद कुशवाहा ने रालोसपा नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं का सम्मान नही करने का आरोप लगाया। साथ हीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों से प्रेरित होने की बात कही।मौके पर लोजपा उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान,बोंचहा प्रखंड अध्यक्ष अनिल झा, अभिजीत कुमार सिंह,अनम्या सिंह, राहुल सिंह, ई रंधीर कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें