गलवान में शहीद बिहार के सभी छह जवानों को एक-एक करोड़ की सम्मान राशि दे बिहार सरकार : मनोज कुमार (बिहार,उपाध्यक्ष,आम आदमी पार्टी )

वैशाली जंदाहा के शहीद सैनिक  जय कुमार सिंह के गांव पहुंचे   आप नेता ।आम आदमी पार्टी बिहार की   राज्य स्तरीय टीम  आज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में वैशाली जंदाहा के शहीद जवान जय कुमार सिंह के पैतृक गांव पहुंची। जहां  आप नेताओ ने  भारत चीन सीमा विवाद में बिहार रेजीमेंट के शहीद जवान जय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने आज के कार्यक्रम को व्यवस्थित किया।
*शहीद जवान जय कुमार  के फोटो पर माल्यार्पण के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने उनके परिवार वालों को आम आदमी पार्टी की ओर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि - "उनका बेटा अमर है,  हमारे शहीदों ने बिहार के साथ साथ देश को गर्व से अपना सर ऊंचा रखने का अवसर प्रदान किया है। सीमा की रक्षा के लिए उनकी कुर्बानी को देश सालो साल याद रखेगा।"
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि -बिहार सरकार द्वारा घोषित मात्र तैंतीस लाख की सहायता राशि की घोषणा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने राज्य में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की मृत्यु पर भी एक करोड़ की सम्मान राशि की सहायता उनके परिजनों को प्रदान करती है। शहीद जय कुमार ने देश की सीमा की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानी दी है लिहाजा बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को दिल्ली सरकार की तर्ज पर बिहार के सभी शहीदों के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त सम्मान सहायता राशि की  तुरंत घोषणा कर एक महीने के अंदर भुगतान करना चाहिए।
मौके पर मौजूद बिहार प्रदेश मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर शशिकांत ने आम आदमी पार्टी बिहार ने सभी छह: शहीद जवानों के पत्नी और बच्चो को पटना में रहने के लिए मुफ्त आवास की व्यवस्था के साथ साथ  उनके बच्चो के लिए मुफ्त उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग बिहार सरकार से की है।
आज बिहार  प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ  शहीद जवान जय कुमार सिंह के पैतृक आवास  जंदाहा पहुंचने वाले नेताओं में  प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डाक्टर शशिकांत, वार्ड पंच अध्यक्ष अरविंद कुमार पंकज, वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह , युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव डॉ. सुमन सिन्हा, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह,राघोपुर विधान सभा प्रभारी राज कुमार यादव, महुआ विधान सभा प्रभारी जय प्रकाश सिंह, महनर विधान सभा प्रभारी रवि कुमार, लालगंज विधानसभा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह , इं. नीतीश कुमार, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष अनर जीत  कुमार, शिव नारायण सिंह , विकाश कुमार गुप्ता , सोल्जर कुमार , मंजर आलम , डॉक्टर नवीन सिंह ,  मोहम्मद हैदर अली , मोहम्मद इरफान , अजीत ठाकुर , शशि कुमार झा , अनमोल राज ,  शुभम कुमार , नरेंद्र ठाकुर ,  मोहम्मद इसराइल , परवेज आलम , उमाशंकर राय , मोहन राय,  इत्यादि लोग उपस्थित हुए ।
                          
                                संवाददाता : - नवनीत सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें