गायघाट विधानसभा क्षेत्र से भावी जदयू प्रत्याशी, वर्तमान विधायक महेश्वर यादव ने बी•आर•सी• भवन का उद्घाटन किया।।

गायघाट, मुजफ्फरपुर,  दिनांक 5 जुलाई 2020 को गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित BRC भवन का उद्घाटन माननीय विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि गायघाट प्रखंड का BRC भवन जारंग मे रहने से शिक्षकों को काफी कठिनाई होती थी।
Adv...
सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश इस भवन के बनने से शिक्षकों और आम जनता को काफी सहुलियत मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद यादव शिक्षक ने की।
Adv...
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख श्री श्रवण कुमार सिंह, प्रभात किरण, नंदलाल यादव ,थाना प्रभारी गायघाट, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गायघाट तारा कुमारी, शिक्षक छज्जू सिंह, उमेश यादव ,ओमप्रकाश ठाकुर, गौतम सिंह, राजू यादव ,चंदेश्वर साह आदि उपस्थित थे।

                                      संवाददाता :- प्रेम शंकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें