कांटी पहुँचे बिहार के उप मुख्यमंत्री- सह -नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ।



डिप्टी सीएम ने कांटी  के प्रथम विधायक स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी का मूर्ति का किया अनावरण
 कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज बिहार के उप मुख्यमंत्री- सह -नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री तार किशोर प्रसाद ने कांटी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी के मूर्ति का अनावरण किया एवं  उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।  
उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी के अच्छे कार्यों की चर्चा सर्वत्र होती रही है।
कहा कि वे अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगों को ख्याल करते हुए विकास कार्यों की गति दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी का नाम आज भी हर किसी की जुबान पर होता है। वे अपने नेक विचार और अपनी कर्मठता को लेकर हमेशा याद रखे जाएंगे।  
कार्यक्रम स्थल पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय , समेत स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी के पौत्र विजय कुमार त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण  समेत कांटी प्रखण्ड प्रमुख मुकेश पांडेय उपस्थित थे। कांटी क्षेत्र के आम नागरिकों ने अपनी समस्याओ को भी रखा।  
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय, बरुराज विधायक अरुण कुमार सिंह,नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, कांटी विधायक इसराइल मंसूरी, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व विधायिका बेबी कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह,कांटी प्रखण्ड प्रमुख मुकेश पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों व  कई गणमान्य व्यक्तियों भी मौजूद थे।
                    संवाददाता, प्रेमशंकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें