ग्यारह सौ कन्या का भव्य कलस यात्रा आ आयोजन किया गया ।

कनछेदवा में ग्यारह सौ कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा




कनछेदवा पंचायत के श्री राम जानकी फिरगी बाबा मठ परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण  महायज्ञ की शुरूआत गुरुवार को कलश यात्रा से हुई, इसको लेकर 11 सौ कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकली,यात्रा कनछेदवा पंचायत से दुदही, कनछेदवा, हरसिद्धि बाबु टोला, माई स्थान अहिरटोली, पकड़िया होते हुए हरसिद्धि बलुआ घाट तक पहुंची, वहीं नदी से जल भर कर शोभा यात्रा यज्ञ स्थल तक लौटी, बैंड बाजा व आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत ग्रामीणों ने किया, कई जगहों पर सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया था, यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लोगों ने शर्बत व फलहार का सेवन कराया, इस दौरान अध्यक्ष रबिश कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाला यह महायज्ञ ऐतिहासिक होगा, रोजाना भजन, कीर्तन और प्रवचन के साथ-साथ रासलीला का भी आयोजन होगा, साथ ही कलश यात्रा मे सामिल 1100 कन्यायों व भक्तो के भोजन की व्यवस्था जीप प्रतिनिधि मं सिंह के द्वारा कराई गई,इस दौरान भाजपा राष्टीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजद पूर्व विष प्रत्यशी नागेन्द्र राम,  श्री कान्त शौरभ, पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, यज्ञ संचालक मनमोहन बाबा, कारी बाबा, यज्ञाचार्य दीपक चौबे , महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रवीश कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुंवर, प्रमोद महतो, शिवम केसरी, मोहन ठाकुर, रामचन्द्र प्रसाद, ललन ठाकुर, पुरुषोत्तम कुँवर, नागिन सिंह, अमित कुमार, मुन्ना सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, चन्द्रकिशोर ठाकुर, बसंत ठाकुर, बसंत पासवान, राकेश सिंह, उज्वल कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे,

                               सोमेश्वर कुमार
                          मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
                                   हरसिद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें