अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

अगले दो, तीन दिनों तक भारी बारिश से‌ निजात मिलेगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते है। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए‌ सतार ने ‌बताया कि‌  10 अक्टूबर तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें