गायघाट में अज्ञात कारणों से लगी आग:10 घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख l

गायघाट में अज्ञात कारणों से लगी आग:10 घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख l 
दीपक कुमार। गायघाट 
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जाया डीह गांव में सोमवार शाम भीषण आग लगने से दस घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे भोला दास के घर में अचानक आग लगने से शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया । इसी करीब 10 घर जलकर राख हो गया। इस आगलगी की घटना में लाखों की संपति जलने का अनुमान लगाया गया है। वही सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। राजस्व विभाग के कर्मचारी को भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है । सभी अग्नि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें