सिंहवाड़ा में जातीय हिंसा, महिला पुलिसकर्मी घायल, 112 पुलिस गाड़ी को किया तोड़ फोड़ l

सिंहवाड़ा में जातीय हिंसा, महिला पुलिसकर्मी घायल, 112 पुलिस गाड़ी को किया तोड़ फोड़ l
दीपक कुमार। (रिपोर्टर)
आठ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा लोग घायल,देर रात कई थाने की पुलिस कर रही है कैम्प। सहनी टोला पर चौपाल टोला के लोगो के बीच तनाव....*
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लोरीका गांव में होली के दिन रंग खेलने को लेकर विवाद ने जातीय तनाव का रूप ले लिया। इस घटना में पथराव हुआ और एक महिला पुलिसकर्मी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

रंग खेलते हुए शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के अनुसार, लोरीका गांव निवासी अनरजीत सहनी ने अनिल चौपाल को अपने घर रंग खेलने के लिए बुलाया। इसी दौरान अमरजीत सहनी वहां पहुंचा और कथित रूप से अनिल चौपाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने सरसों तेल की खाली टीन से हमला किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

पथराव में घायल हुई पुलिसकर्मी

विवाद बढ़ने पर चौपाल समुदाय के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने डायल 112 की गाड़ी पर पथराव कर दिया। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें