17 मार्च, 2026 को पटना के ज्ञान भवन में फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन होने वाला हैं. बिहार और झारखंड के किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि से जुड़ी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने खेती में नवाचार, तकनीक और सतत कृषि मॉडल के माध्यम से मिसाल कायम की है और कृषि से जुड़े दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया है l
दिल्ली प्रेस के फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार शिरकत करने वाले है. वे विजेता किसानों को पुरस्कृत करेंगे l
दिल्ली प्रेस की पत्रिका फार्म एन फूड का ध्येय है कि किसानों को आसान भाषा में कृषि की नवीनतम जानकारी दी जाए, जिस में नवाचारों, फूड प्रोसेसिंग, मशीनरी आदि पर फोकस किया जाता है. किसान देश की रीढ़ हैं, जिन्हें और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है और अब कृषि को रोजगार बनाने का समय आ गया है.
इस कार्यक्रम में खेती- किसानी से जुड़े तकरीबन 36 किसानों, वैज्ञानिकों, पशुपालकों, पत्रकारों और अन्य लोगों को राज्य स्तर पर अवार्ड दिए जाएंगे.
कृषि नवाचार को मिल रही नई पहचान
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 ने यह साबित किया है कि देश के किसान आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, वैल्यू एडिशन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के जरिए कृषि को लाभकारी बना रहे हैं. यह सम्मान न केवल किसानों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि अन्य किसानों को भी नवाचार के लिए प्रेरित करता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें