समस्तीपुर (पूसा) दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ lखेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।:- सुश्री दीक्षा मिश्रा l

समस्तीपुर (पूसा) दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ l
खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।:- सुश्री दीक्षा मिश्रा l
खेल के आयोजन से सौह माहौल का निर्माण भी होता है।:- प्रियरंजन कुमार l
आज मेरा युवा भारत, समस्तीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जय जवान जय किसान युवा क्लब, हरपुर पूसा द्वारा क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय समीप खेल मैदान में दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के उप निदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, IARI के निर्देशक श्री प्रियरंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रवीश कुमार रवि, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक श्री राकेश कुमार, दक्षिणी हरपुर पंचायत के सरपंच श्री संजय शाह, अस्पताल प्रबंधक राज्यपाल कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों को शॉल, माला व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माय भारत के राज्य उपनिदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के निर्देशक निरंजन कुमार ने कहा कि खेल के आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण भी होता है। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए हुए युवा एवं युवतियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक प्रतियोगिता आयोजन कराया गया। मौके पर सत्येंद्र राय, दिनेश राय, सुमन कुमार, फिजिकल टीचर सूरज कुमार, ओम कुमार, क्लब के सचिव नीरज कुमार, रविंद्र सिंह, राजाराम सिंह, अखिलेश सिंह, क्लब सदस्य विवेक कुमार, विमलेश कुमार, मोनू कुमार, नयन कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, रवि रंजन कुमार, सनम कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
भवदीय
रौशन कुमार, अध्यक्ष
जय जवान जय किसान युवा क्लब, हरपुर पूसा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें