बक्सर, 8 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम के तहत किला मैदान, बक्सर में 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों, एनसीसी, एनएसएस तथा अन्य संस्थानों की युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम निर्धारित मापदंड एवं आयु सीमा के अनुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी श्रीमती कोमल निगम, जिला खेल पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स, वीरेंद्र प्रसाद, रास बिहारी शर्मा (व्याख्याता) तथा युवा समाजसेवी सह वरिष्ठ MY Bharat स्वयंसेवक सुन्दरम कुमार के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया गया। तकनीकी टीम में श्री अशोक कुमार, कमल किशोर राय, सुनील कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, विपिन कुमार सहित शारीरिक शिक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती कोमल निगम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवतियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
100 मीटर दौड़:
प्रथम – खुशबू कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरपुर)
द्वितीय – पूजा कुमारी (खेलो भारत, बक्सर)
तृतीय – श्रेया कुमारी (उच्च विद्यालय, बक्सर)
200 मीटर दौड़:
प्रथम – खुशबू कुमारी
द्वितीय – पूजा कुमारी
तृतीय – श्रेया कुमारी
400 मीटर दौड़:
प्रथम – खुशबू कुमारी
द्वितीय – श्वेता कुमारी
तृतीय – रिया कुमारी
सभी विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों के कर कमलों द्वारा पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अशोक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को जिला युवा अधिकारी द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय के गणेश कुमार एवं सभी प्रखंडों के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रसाद (व्याख्याता, एम.वी. कॉलेज बक्सर) ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें