मुजफ्फरपुर | एसएसपी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद l

मुजफ्फरपुर | एसएसपी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद l
दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)
एसएसपी कानतेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। जिले के सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याओं से एसएसपी को रू-ब-रू कराया। उन्होंने तत्काल संबंधित थाना प्रभारियों को मामलों में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि कई मामलों को थाना स्तर पर निष्पादन के लिए भेजा गया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसपर त्वरित कार्रवाई करें। वे हर दिन शिकायतकर्ताओं से मिलकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों को संजीदगी से सुनें, ताकि लोगों को उनके पास नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा है कि जनता को बेवजह परेशान करने वाले थाना प्रभारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें