दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड के लोमा पंचायत अंतर्गत जाया गांव के दास टोला में बीते दिनों शॉर्ट सर्किट के कारण हुई भीषण अग्निकांड मामले में पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी है। बताया कि घटना में लगभग 10 परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस दर्दनाक घटना में पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया और आज वे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
दुखद बात यह है कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक इन गरीब परिवारों को किसी प्रकार की समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। न तो सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई और न ही अब तक मुआवजा राशि प्रदान की गई है।
आज पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही अंचल अधिकारी से बात कर तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस दौरान पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार पिंटू , पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय , राजद के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार यादव , परमानंद चौपाल जी, नवल कुमार दास , राम प्रवेश शर्मा , मो० समीर , गोपाल यादव , गोविंद सहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें