गायघाट (मुजफ्फरपुर)। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गायघाट में शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैद हैं। वहीं, चुनाव प्रक्रिया पर प्रशासनिक अधिकारियों की भी नजर बनी हुई है।
गायघाट में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है।
संवाददाता :- दीपक कुमार,गायघाट, मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें