जनता दरबार में एसपी ग्रामीण ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश ll

जनता दरबार में एसपी ग्रामीण ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश ll
दीपक कुमार/ क्राइम रिपोर्टर 
मुजफ्फरपुर। जिले में आम लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह प्रभाकर ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को लेकर एसपी ग्रामीण ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मामलों की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पुलिस से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें