मुज़फ़्फ़रपुर, जंगली जानवरों से परेशान किसानों से मिलकर उनकी समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार से समाधान दिलाने का भरोसा दिया ,,पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर ,काँटी
 सरकार जंगली जानवरों के आतंक से किसानों को शीघ्र मुक्ति दिलाववे : अजीत कुमार, पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर 24 अक्टूबर। सरकार जंगली जानवरों के आतंक से किसान- मजदूरों को शीघ्र मुक्ति दिलाए, नहीं तो किसान बदहाल होंगे वही इस बार अन्न, साग- सब्जी का  उत्पादन भी बुरी तरह प्रभावित होगा।
उक्त बातें गुरुवार को कांटी क्षेत्र के जंगल गोसाईपुर, सोती भेड़ियाही, कोठिया आदि गावों में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहां की सुखार और बाढ़ से इस इलाके के किसान- मजदूर पहले से ही काफी परेशान थे। आज जब  महाजन से ऋण लेकर  परिवार के आजीविका के लिए  फल- सब्जी, तेलहन-, दलहन व  रवि का खेती शुरू किए हैं तो अब  जंगली जानवर का आतंक  उन्हें झेलना पड़ रहा है । खासकर  नीलगाय,  घोरपरास, जंगली शुगर का आतंक  तो उन्हें जीना मुहाल कर दिया है ये सारे जानवर धीरे-धीरे हिंसक बनते जा रहे हैं। 40 - 50 के झुंड में चलने वाले  ये जानवर किसानों को अकेला पाकर उन पर हमला भी बोल रहे हैं जिस कारण किसान भारी दहशत में आ गए है। उन्होंने किसानों का आवाहन किया वे निराश ना हो हम सब मिलकर इस समस्या के निदान के लिए संघर्ष करेंगे।
        उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, परिवारिक लाभ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लचर व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की सरकार चाहती है की हर एक जरूरतमंद को यह सुविधा मिले । लेकिन बेईमान अधिकारियों के निकम्मेपन  के कारण लोग इससे वंचित हो रहे हैं। इसके खिलाफ भी गरीबों को आगे आना पड़ेगा तभी उन्हें उनका वाजिब हक मिलेगा। सभा की अध्यक्षता क्रमशः  जामुन साहनी, विजय राम, असेसर बैठा ने किया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा, नंदकिशोर गोस्वामी, दीप नारायण सहनी, डॉ भाग नारायण सहनी, इंदल सहनी,  राजकिशोर सहनी,  अनिल सहनी, अरुण श्रीवास्तव, राम अवतार सहनी, राजेश कुमार सहनी,  सुबोध कुमार रजक,  लक्ष्मण राम,  सुनील कुमार रजक,  नंदन महतो,  नीरज मिश्रा, राजू झा, मंकू पाठक, अनिल पंडित, अशोक चौधरी, चंदेश्वर सहनी आदि ने संबोधित किया ।
               
                                         संवाददाता - अभिषेक मिश्रा
              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें