बोचहाँ मेला ग्राउंड में किंग्स इलेवन ट्रॉफी 2026 का भव्य आगाज! उद्घाटन मुकाबले में पीयूष इलेवन ने बोचहाँ थाना की टीम को हराया, 63 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच ll

बोचहाँ मेला ग्राउंड में किंग्स इलेवन ट्रॉफी 2026 का भव्य आगाज!
उद्घाटन मुकाबले में पीयूष इलेवन ने बोचहाँ थाना की टीम को हराया, 63 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच ll
 मेला ग्राउंड में सोमवार को स्व. पारस क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत *किंग्स इलेवन ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन मौर्य ध्वज एक्सप्रेस द्वारा विजय कुमार सिन्हा उर्फ चुन्नू बाबू के संरक्षण में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बोचहाँ की विधायिका बेबी कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला बोचहाँ थाना एवं पीयूष इलेवन की टीम के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर बोचहाँ थाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 129 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीयूष इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 9 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत दर्ज की।
मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेलने वाले बोचहाँ थाना टीम के खिलाड़ी सब वीर को आयोजक मंडल की ओर से मैन ऑफ द मैच के सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मौर्य ध्वज एक्सप्रेस के निदेशक सह संपादक ब्रह्मदेव कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल, बिससूत्री उपाध्यक्ष बोचहाँ राम एकवाल सिंह, बोचहाँ थाना के थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजक मंडल के सदस्य राकेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज, धर्मेंद्र, अजय पटेल, राजीव एवं विवेक सहित सैकड़ों खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें