वन विभाग के प्रस्ताव को पूर्व मंत्री ने ठुकराया ।

वन विभाग द्वारा जिले के पश्चिमी अनुमंडल में एक हजार जंगली जानवर को मारने के प्रस्ताव को पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने ठुकरा दिया है।उन्होंने कहा कि जब तक जिले से जंगली जानवरों का आतंक पूर्णरूपेण समाप्त नहीं होगा तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 20 दिसंबर के किसान प्रदर्शन को ऐतिहासिक होने का भी दावा किया है।
         मंगलवार को क्षेत्र के शेरूकाही,अशनगर बाजार, पंचवटी चौक,बगाही,मुस्तफापुर, सलेमपुर,विजयी छपरा, सिरसीया,काँटी आदि गांवों में किसान मजदूरों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन जंगली जानवरों का आतंक से  किसानों को हो रही परेशानी को हल्के ढंग से लिया है। तभी तो जिलाधिकारी के आदेश पर वन विभाग के अधिकारियों ने जिले के पश्चिमी अनुमंडल में एक हजार जंगली जानवर को मारने  का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा  कि जिले मे  कोई  गांव ऐसा नहीं है,जहां जंगली जानवरों की संख्या पाँच सौ कम है। उन्होंने वन विभाग के इस प्रस्ताव को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया। श्री कुमार ने कहा कि जिले के किसान इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेंगे, चाहे इसके लिए बड़ी से बड़ी  चुनौती का सामना क्यों न करना पड़े। श्री कुमार ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा किअब आपके सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है। ऐसे में पूरी ताकत लगाकर हमें इस लड़ाई को सफल करना है।
        उन्होंने लोगों से 20 दिसंबर को 10:30 बजे खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंचने का अपील करते हुए कहा कि आप उक्त प्रदर्शन में अपने सारे कृषि उपकरण को साथ आवे, ताकि हमअपनी मांगे  जिला प्रशासन के समक्ष रख सके।
        सभा की अध्यक्षता क्रमशः साकेत रमन पांडे, मोहम्मद अब्दुल्ला (मुखिया), मिट्ठू कुमार (पैक्स अध्यक्ष), गगन देव राय, अशोक पासवान (पूर्व मुखिया), अशोक साहनी ((पूर्व मुखिया) वीरेश कुमार (नगर पंचायत अध्यक्ष)
गुड्डू पासवान, ने किया।
          मौके पर परमानंद पान्डे, बसंत सहनी, रामजी सिंह, शशि रंजन पांडे, रामनरेश सिंह, सुनील ओझा, मोहम्मद कासिम, हाफिज ओजैर, मोहम्मद आजाद, अभिषेक सिंह, मोहम्मद सद्दाम, राजकिशोर बैटा, मुरारी चौधरी, मोहम्मद याकूब, पवन कुमार सिंह, उपेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शाही, गुडू शाही, मिकू पटेल, बंटी साही,  सुबोध पासवान, नागेश्वर साहनी, रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, राम सुकुल प्रसाद कुशवाहा, अजय सिंह, लाल देव प्रसाद, संजय यादव, देवेंद्र साहनी, संतोष राम, भिखारी सहनी,रौदी साहनी, जालंधर साहनी, रंजीत साहनी, मुख्तार सहनी राजा सहनी, शिवनाथ साह, अनिल सिंह, रामसेवक साह, भरत झा, अरुण पटेल, जगदीश साह, भोला पटेल, शिवजी राय, शंकर महतो, शंभू प्रसाद ठाकुर, मुरारी झा, नंदन महतो, बृजमोहन पासवान, रमेश ठाकुर, शिव शंकर पंडित, विजय राम, विनोद कुमार साहनी, अमित कुमार साहनी, सुजीत कुमार आदि ने लोगों को संबोधित करते हुए 20 दिसंबर के किसान प्रदर्शन में अपने कृषि उपकरण के साथ बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें