"मौर्य समाचार,, भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने किया मास्क वितरण ।

       
         22अप्रैल  भाजपा के युवा मोर्चा  और महिला मोर्चा की टीम  ने  200 मास्को का वितरण  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  नचिकेता पांडे और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ रागिनी रानी के नेतृत्व में शहर के पानीटँकी और क्लब रोड में किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ रागिनी रानी ने  कहा कि कोरोना से लड़ाई में  हम जीतने के कगार पर हैं एकजुटता से हम इसे मात दे देंगे ।
         भाजयुमो के जिला अध्यक्ष  नचिकेता पांडे ने  कहा कि कोरोना से इस युद्ध मे भाजपा युवा मोर्चा हर सम्भव मदद कर रही है और मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलरही हैं।मौके पर सिद्धार्थ कुमार ,संतोष रंजन,इप्सा पाठक  सोनल वर्मा,रवि रंजन शुक्ला,प्रभात कुमार,योगेश टिंकू,.स्वाति कपूर बबीता निशांत ,साकेत शुभम,अमरेश विपुल आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें