मुजफ्फरपुर, शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की 119 वी जयंती मनायी गई ।।

शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की जयंती मनायी गयी
मुजः शहीद स्मारक पर नागरिक मोर्चा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की 119 वी जयंती पर श्रद्धाँजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन सिन्हा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस सभा मे मुजफ्फरपुर वासियों की ओर से वीर शहीद को नमन करते हुए पुष्पाँजलि अर्पित की गयी। मोहन सिन्हा ने बताया कि शहीदों का सम्मान ही  सच्ची श्रद्धाँजलि व देशभक्ति है।वही शहर के युवा समाजसेवी सुरेश कुमार गुप्ता ने अमर शहीद राजेन्द्र नाथ के जीवन को प्रेरक बताते हुए आज के युवा पीढ़ी को उनके प्रेरणा लेने की बात कही।मौके पर आर एन झा, अंजनी पाठक, रमेश मिश्रा, विक्रम जयनारायण निषाद,शिवजी सहनी,  गौरव सिंह,रिक्की, आशा सिन्हा व आलोक अभिषेक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
                   
                             संवाददाता :- अभिषेक मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें