ताजपुर, समस्तीपुर इनौस ने शेल्टर होम में हो रहे दरिंदगी के खिलाफ उ•प्र•के मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया ।।

इनौस कार्यकताओं ने उत्तर प्रदेश के कानपुर शेल्टर होम में लड़कियों पर हुई दरिंदगी के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फूंका पूतला 
सभी शेल्टर होम की हो न्यायिक जांच और दोषियों को सजा हो - राम कुमार 
ताजपुर प्रखंड के कस्बे आहर पंचायत अवस्थित अस्पताल चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड कमिटी ताजपुर के बैनर तले उत्तर प्रदेश के कानपुर शेल्टर होम में ल़डकियों के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा इनौस के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आकर्षक पूतला के साथ प्रतिवाद मार्च निकाला जो सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो0 एजाज ने की। तब्दील सभा को संबोधित इनौस जिला अध्यक्ष सह राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार,, मो० अरशद कमाल बबलू, मुन्ना भाई, इरशाद, मनोज कुमार, मो० सादिक राजू, मो० चाँद, मो० मुजफ्फर इमाम, बिरजू कुमार सहित अन्य दर्ज़नों इनौस नेता कार्यकर्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अबिलंंब इस्तीफा दे देना चाहिए, तथा सभी शेल्टर होम में हुई दरिंदगी का न्यायिक जांच कराकर दोषी को सजा देना चाहिए। 
भवदीय :इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो0 एजाज

                                       संवाददाता : - राधे कुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें