मौर्य समाचार, इनौस ने रेलवे के निजीकरण के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च ।


   
  सरकार के रेलवे का 50 प्रतिशत पद खत्म करने का फरमान देश के छात्र नौजवान कत्तई नहीं होने देगा-राम कुमार
कल्याणपुर प्रखण्ड अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के रामचंद्री से इनौस प्रखंड संयोजक चंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में इंकलाबी नौजवान सभा( इनौस) ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के संयुक्त बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र नौजवानों ने अपने-अपने हाथों में मांग सम्बन्धी नारे लिखे तख्ती लेकर महामारी के आड़ में रेलवे को बेचने, रेलवे के 50%पद खत्म करने का फरमान जारी करने के खिलाफ  गगनभेदी नारे लगाते हुए इनौस आइसा के देश व्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर आक्रोश मार्च निकाला।
           आक्रोश मार्च सोमनाहा पंचायत के मुख्य मार्गों से गुजर कर कुशवाहा चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता इनौस प्रखंड संयोजक चंद्रवीर कुमार ने की। सभा को बतौर मुख्य वक्ता इनौस जिला अध्यक्ष सह राज्य उपाध्यक्ष राम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 150 से अधिक ट्रेनें प्राइवेट को चलाने देनें और रेलवे की 50%पदों को खत्म करने का फैसला किया है।
            सरकार का यह फैसला देश की रीढ़ पर चोट करने जैसा है। देश का छात्र नौजवान ऐसा कत्तई नहीं होने देगा। सभा को इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, विजय राम, गणेश राम, योगेंद्र राम, राम वृक्ष पासवान, प्रशांत कुमार, गुड्डू कुमार, गंगा राम, महेंद्र पासवान, रेखा देवी, राम दयाल राम  समेत कई अन्य दर्जनों इनौस नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया।
भवदीय :चंद्रवीर कुमार  इनौस प्रखंड संयोजक , कल्याणपुर
                          संवाददाता, राधे कुमार  ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें