राजपा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रधान कार्यालय पर झंडा फहराया ।।

राष्ट्रीय आम जनशक्ति ने आज अपने प्रधान कार्यालय बखरी प्रांगण में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने झंडा फहराया। सभी ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्रीय झंडे के प्रति अपना सम्मान दिखाया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि जबतक आर्थिक आजादी नहीं मिलती , हमे वास्तविक आजादी नहीं मिलेगी और आर्थिक आजादी दिलाने के लिए हमारी पार्टी संघर्ष कर रही है।उस संघर्ष में देश के हर नागरिक के सहयोग और साथ देने की जरूरत है।
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव अमन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सेल अंजलि सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राम वृत राय, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष संध्या सिन्हा, प्रदेश छात्र अध्यक्ष पंकज कुमार , युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार , महिला जिला अध्यक्ष  कामिनी कुमारी ,  सुबोध राय , रामसहयोग कुमार , रामबाबू चौधरी , भिखारी राम , मो असगर , मो जाकिर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
                       
                           संवाददाता :- प्रेम शंकर कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें