धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर 1888 रु• हैं, डी एम ने क्रय केंद्र का निरक्षण किया । पर कितने किसानों को मिल रहा उचित मूल्य ?...............

मुजफ्फरपुर ......................
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर, डॉ०चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में आज सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
 जिलाधिकारी द्वारा बन्दरा  प्रखंड के रामपुर दयाल पंचायत के धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में उनके द्वारा आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
 जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराया जाए।कहा कि जो किसान इच्छुक हैं उनके धान का क्रय अवश्य किया जाए। 
वही प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री ललन शर्मा ने बताया कि अभी तक 11समितियों द्वारा 35 किसानों से कुल 2361क्विंटल धान क्रय किया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 255 पैक्सों को धान क्रय केंद्र के रूप में चयन किया गया है। सभी पैक्सों को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।
 उन्होंने कहा कि किसान अपना निबंधन जरूर करावे। बताया कि अभी तक लगभग 1250 किसान अपना निबंधन करा चुके हैं।उनका सत्यापन भी कराया गया है।
 कहा कि  किसान अपना धान बेचना चाहते हैं तो वे सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करावें।सत्यापन के पश्चात वे संबंधित केंद्र पर धान लेकर आए।उनके धान का क्रय अवश्य किया जाएगा। यदि किसी भी तरह की कठिनाई होती है तो किसानों द्वारा संबंधित प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
                                    मौर्य ध्वज एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें