बलथर थाने में कार्यरत महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर ने की आत्म हत्या मौके पर पहुंचे एसपी, जांच में जुटी पुलिस



 मोतीहारी :-बलथर थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही ने गले मे फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया है।घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है।मृत महिला सिपाही गया जिला के चंदरौती थानाक्षेत्र के चौराही गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री मधु कुमारी (21) बताई गई है।घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहुचे।पहुँच कर स्थिति की जानकारी लिया।मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला सिपाही 12 दिन पूर्व लौरिया थाना से बलथर थाने में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आई थी।सुबह सब कुछ ठीक ठाक रहा।दिन में साढ़े तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को सूचना मिली कि महिला सिपाही कारूम अंदर से बंद है।आवाज देने पर कुछ जवाब नही मिल रहा है।किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला सिपाही गले मे दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।घटना के बाद थाना पर अफरातफरी का माहौल बन गया। साथ मे रही महिला सिपाहियों ने बताया कि मृतक की शादी मई महीने में होनी थी। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है।एसएफएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।अन्य विंदुओं पर भी जांच चल रही है।जांच के बाद कुछ खुलाशा हो सकेगा



                               सोमेश्वर कुमार
                             मौर्य ध्वज एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें