अरेराज-बेतिया मार्ग पर साइकिल मोटरसाइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत बाईक सवार फरार ।।

पहाड़पुर ,मोतिहारी......….............
अरेराज-बेतिया मुख्य पथ पर पहाड़पुर मिडिल स्कूल के पास मोटरसाइकिल और साइकिल मे भीषण टक्कर हो गया। विज्ञापनपन...............
जिसमे साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ जो कौआहा गांव के रहने वाले है। बाईक सवार पहाड़पुर प्रखण्ड का बताया जा रहा है जो घटना स्थल से फरार हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह घटना तब हुई जब साइकिल सवार रोड क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था।तभी तेज रफ़्तार से आ रहे बाइक सवार असंतुलित होकर टक्कर मार दी , घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़पुर ले जाने के क्रम में वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

                              संवाददाता :- अभिषेक कुमार
                        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें