भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पहुंचे हरसिद्धि ,पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के परिजनों से मिले ।

मोतिहारी:-हरसिद्धि
पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के परिजनों से मिलने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल उनके घर पर पहुंचे।
मृतक पवन गुप्ता के परिजनों को डॉ जायसवाल ने हाल चाल जाना और उन्हें न्याय का भरोसा दिया।भाजपा अध्यक्ष ने पवन गुप्ता के
फरार हत्यारो को अविलंब गिरफ्तार किए जाने का आश्वाशन भी दिया।वहीं
मटिअरिया के पुलिस हमले के आरोप में बन्द अन्य लोगो के परिजन ने भी भजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी बाते रखी और निर्दोष लोगो को जल्द से जल्द रिहा करने की बात कही वहीं जवाब में डॉक्टर संजय जायसवाल ने निर्दोष लोगो कि रिहाई का आश्वासन भी दिया।
अध्यक्ष के साथ मे हरसिद्धि विधायक कृष्णनदन पासवान, राजेन्द्र गुप्ता, प्रकाश अस्थाना मौजूद थे। आपको बता दे की
मटिअरिया पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता को अपराधियो ने 16 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दिया था।



                               सोमेश्वर कुमार
                           मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
                                  हरसिद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें