जिलाधिकारी ने सेंट्रल स्कूल,गन्नीपुर में बनाये गए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।

जिलाधिकारी  ने सेंट्रल स्कूल,गन्नीपुर में बनाये गए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। 


मुजफ्फरपुर
पंचायत निर्वाचन कार्य में  लगाए जाने वाले प्रेजाइडिंग ऑफिसर,पेट्रिलिंग मजिस्ट्रेट तथा अन्य मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर एवं  तिरहुत एकेडमी में प्रशिक्षण कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार के  द्वारा आज सेंट्रल स्कूल,गन्नीपुर में बनाये गए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। उक्त केंद्र पर सैंपल बूथ भी बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के नोडल पदाधिकारी- सह- वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता सारंग मनी पांडे एवं वरीय उप समाहर्ता विवेक कुमार उपस्थित थे। 

नोडल अधिकारी विकास कुमार के द्वारा उक्त केंद्र पर सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी गई।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था का अवलोकन किया साथ ही विभिन्न कमरों में चल रहे प्रशिक्षण कार्य को उन्होंने देखा भी।

उक्त दोनों केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर के द्वारा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

आज सेंट्रल स्कूल गन्नीपुर में दोनों पालियों में कुल 3350 प्रेजाइडिंग अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा ट्रेनिंग दी गई। लगभग 90% से ऊपर उनकी उपस्थिति रही। 

वही तिरहुत एकेडमी में आज 350 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग दी गई। मालूम हो कि मास्टर ट्रेनरो की ट्रेनिंग जिला परिषद सभागार में पूर्व में दी जा चुकी है।

       टीम :- मौर्य ध्वज एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें