बोचहां में दो मुखिया प्रत्यासी के समर्थक के बीच बर्चस्व को लेकर गोली बारी दो गंभीर रूप से घायल।

मुज़फ्फरपुर :-जिले के बोचहा कर्णपुर उत्तरी पंचायत के वर्तमान मुखिया बेबी पटेल व मुखिया प्रत्याशी रामश्रेष्ट सहनी के समर्थकों के बीच चुनावी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों को गोली लगी है। एसएसपी जयंत कांत के आदेश पर पूर्वी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित करवाई करते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है साथ ही घटनास्थल से 06 वाहन जब्त किया है।वही इसको लेकर अनुसंधान जारी है।
मुजफ्फरपुर में चुनाव की पूर्व संध्या पर ताबड़तोड़ गोलीबारी : दो युवकों को लगी गोली, पुलिस ने हथियार और बाइक के साथ पांच को किया गिरफ्तार।
 जिसमे एक का इलाज बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में मुखिया प्रत्याशी बेबी पटेल के समर्थक इंद्रजीत को भर्ती कराया गया। उसे पेट के नीचे गोली लगी है। वहीं रामश्रेष्ट सहनी के पक्ष से समर्थक राहुल कुमार के भेजा में गोली लगने की बात बताई जा रही है।बताया जा रहा कि वह SKMCH के आसपास किसी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन, अभी पुलिस को उसके बारे में सही जानकारी नहीं मिली है। उसका पता लगाने के लिए निजी अस्पतालों में छानबीन की जा रही है। मारपीट में एक अभिषेक नाम का युवक भी घायल हो गया है। उसे भी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

वही मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार : घटना की सूचना मिलने पर DSP पूर्वी मनोज पांडेय के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टीम को देखते ही उपद्रवी भागने लगे। इस दौरान जवानों ने खदेड़ कर पांच आरोपियों को दबोचा। मौके से एक पिस्टल और आधा दर्जन बाइक भी जब्त की गई है। DSP ने बताया की दूसरा पक्ष रामश्रेष्ठ सहनी का है, जो मुखिया प्रत्याशी है। 
क्षेत्र से लौटने के दौरान घटना : बताया गया की मुखिया प्रत्याशी बेबी पटेल अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जायजा लेकर लौट रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने घेराव कर लिया। गाली-गलौज करने लगे। इसका समर्थको ने विरोध किया तो मारपीट कर हमला बोल दिया। इसी दौरान मुखिया प्रत्याशी ने कॉल कर DSP पूर्वी को सूचना दी। इधर, उन सभी को घेर लिया गया। जमकर मारपीट और बवाल शुरू हो गया। इसी दौरान गोलीबारी भी हुई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल में किया। 

एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती : बोचहां का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। काफी संख्या में इलाके में पुलिस फोर्स को तैनाती की गई है। SSP जयंकान्त खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहां से पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। घटना में जो भी लोग शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। 
कल बोचहां में होना है चुनाव : कल सुबह सात बजे से बोचहां और मुशहरी में चुनाव होना है। आज शाम को DM-SSP ने क्षेत्र का जायजा लिया था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश भी दिए थे। इसी बीच देर शाम गोलीबारी होने से कल का चुनाव प्रभावित होने की संभावना है। गांव में दोनों पक्ष में अंदर ही अंदर तनाव व्याप्त है। हालांकि, पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
सत्येंद्र कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें