बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई।।

मुजफ्फरपुर ,के कुढनी प्रखण्ड स्थित "राज कॉम्प्लेक्स सभागार" केरमा में युवा राजद नेता श्री शंकर कुशवाहा के द्वारा "बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद" की जयंती मनायी गयी। श्री कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद एक महान राजनितिक दूरदर्शी थे।
 वे हमेशा शोषित समाज के भलाई के बारे में सोचा तथा उनके समाजिक,राजनैतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य किया।
 उन्होंने पहली बार 1966ई. में कुर्था से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीतकर विधानमंडल पहुँचे तथा शोषित, गरीब एवं वंचितों की आवाज को विधानमंडल तक पहुँचाया। 
     उन्होंने नारा दिया था-
दस का शासन नब्बे पर,
   नही चलेगा, नहीं चलेगा।
सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है।
धन,धरती और राज-पाट में,
     नब्बे भाग हमारा है।
 इस तरह से उन्होंने वंचित समाज को जागृत किया। वे हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।उन्हें कोटिश: नमन।

                                   टीम मौर्य ध्वज एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें