सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए संजय कुमार सुमन को मिला "आपदा फरिश्ता सम्मान ।

मधेपुरा ,समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान को लेकर मधेपुरा जिले के युवा समाजसेवी सह साहित्यकार व नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन को ‘’आपदा फरिश्ता सम्मान 2022’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार विधान परिषद के उप सभागार पटना में जीवन जागृति सोसायटी द्वारा आज शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के हाथों दिया गया। सम्मान मिलने पर श्रीसुमन को सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि युवा समाजसेवी संजय कुमार सुमन पिछले कई वर्षों से बाल विवाह,नशामुक्ति अभियान, पौधारोपण, मानव तस्करी,महिला सशक्तिकरण के साथ ही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं।सड़क दुर्घटना में कई घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने का जो कार्य किया है वो काबिलेतारीफ है।जांबाज़,सहृदय एवं इन्सानियत के प्रतिमूर्ति श्रीसुमन के मानवता वादी सोच को देखते हुए हमारी संस्था ने इन्हें सम्मानित किया।इनके साथ सड़क दुर्घटना में मदद, पानी में डूबने से बचाने का प्रयास, अग्निकांड में फंसे लोगों को बाहर निकालना, सर्प दंश में झाड़ फूंक के चुंगल से निकाल कर अस्पपताल पहुंचाने वाले व्यक्ति एवं अतिविशिष्ठ रूप से कार्य करने वाले रक्त दाता समूह के कुल 51लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुमन सोनी, डॉ नेहा सिंह,प्रकाश नंदा,रोमा ठाकुर,विकास चन्द्र गुड्डू बाबा,कुमार त्रिपुरारी सिंह, समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
मालूम हो कि श्रीसुमन पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं। सामाजिक हितार्थ कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।सड़क दुर्घटना में कई घायलों को अस्पताल तक पहुंचा कर मानवता का परिचय दिया है जो काफी चर्चा का विषय बना रहा।
                  युवा समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन के ‘’आपदा फरिश्ता सम्मान 2022’’ से सम्मानित किये जाने पर सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूजा मिश्रा,बाबा विशु राउत महाविद्यालय चौसा के प्राचार्य प्रो कौशल कुमार यादव,प्रो सुरेश प्रसाद साह,प्रो मनोज यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव, उप प्रमुख शीला दीक्षित,मुखिया पूनम देवी, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पट्वे,श्रवण कुमार पासवान, कुमारी माला,समाजसेवी अभिनंदन कुमार,मनौवर आलम,सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता विदुर जी,अध्यक्ष
याहिया सिद्धकी,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,आशीष कुमार,अशोक कुमार, अरविंद कुमार, जवाहर चौधरी,शेफाली कुमारी, प्रेरणा कुमारी,विजय पासवान, आरिफ आलम,कुमार साजन,इमदाद आलम,संजय कुमार,राहुल यादव,सचिन कुमार बंटी,शिक्षक गौतम कुमार गुप्त,मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,मदन मंडल,राहुल कुमार भगत,महेश कुमार मुरारी, अरुण कुमार मंडल,उषा कुमारी,नवनीत कुमार,भालचन्द्र मंडल, उषा कुमारी, शिक्षक दिनेश साह आदि शामिल हैं।

                               टीम :- मौर्य ध्वज एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें