(रिपोर्ट - मौर्य ध्वज एक्सप्रेस, गायघाट, दीपक कुमार )
विधायक कोमल सिंह ने अपनी ही सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से किया सवाल
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान गायघाट की जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने अपनी सरकार से सवाल पूछ दिया। जिसका जवाब बिहार सरकार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया।दरअसल, मुजफ्फरपुर के गायघाट से जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने स्टेडिम को लेकर सरकार से सवाल पूछा था। विभाग द्वारा दिए गए जवाब से वह संतुष्ट नहीं थी। सदन में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान उन्होंने सरकार की मंत्री से पूरक सवाल पूछा और कहा कि वह सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।उन्होंने कहा कि जो उत्तर उन्हें मिला है वह उससे असंतुष्ट हैं। मुझे उत्तर दिया गया था कि जारंग पंचायत में और रतवारा पंचायत में स्टेडियम निर्मति है वहां पर लेकिन मेरा सवाल है कि जिस स्टेडियम की बात की जा रही है वह स्कूल का फिल्ड है, जहां खेल की कोई व्यवस्था नहीं है। कोमल सिंह ने कहा कि किसी तरह की बुनियादी सुविधा भी वहां उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि वहां उच्चस्तरीय जांच कराकर वहां स्टेडियम निर्माण कराया जाए। जिसके बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया गया था।उन्होंने कहा कि जीओ टैगिंग के साथ वहां की फोटो भी उपलब्ध है, अगर विधायक चाहें तो उन्हें वहां का दौरा कराया जा सकता है ताकि उनके सुझाव के अनुसार आगे की कार्यवाई की जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें