प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि
पूर्वोदय: बिहार और पूर्वी भारत पर विशेष ध्यान
दिनांक 07-02-26 को भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी इमलीचट्टी में बजट 2026-27 पर चर्चा किया गया।
इस प्रेस वार्ता कि अध्यक्षता विवेक कुमार ने किया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने बजट के बारे में कहा कि यह बजट वास्तव में अमृत काल का कॉन्फिडेंट और फॉरवर्ड लुकिंग बजट है।यह गरीब,किसान,युवा और मध्यम वर्ग के लिए अवसर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विकासशील देश बनाने की दिशा में बढ़िया कदम है । प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा सौर ऊर्जा, बैटरी का निर्माण और परमाणु ऊर्जा का बढ़ावा सुनिश्चित करता हैं।बिहार और मुजफ्फरपुर के लिए यह बजट इनवेस्टमेंट एवं गवर्नर और इकोनोमिक ट्रांसफर के लिए ऑप्शन लेकर आया है। उन्होंने कहा आज आपलोगो के समक्ष 26- 27 के बजट के मुख्य बिंदु रखने आया हूं, यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का स्पष्ट और ठोस कदम है ।उन्होंने कहा राजकोषीय अनुशासन के साथ मजबूत अर्थव्यवस्था एवं मध्यम वर्ग करदाताओं को भी राहत दी गई है ।12 लाख के टैक्स के इनकम पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सिंपलीफाइड इत्र फॉर्म्स वगैरह में भी राहत दी गई है।साथ ही उन्होंने मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा के विषय में भी कहा जल्द ही शहर वासियों को हवाई यात्रा का करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।इस मौके पर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी उपाध्यक्ष अशोक झा महामंत्री मनोज तिवारी, रवि शंकर कुशवाहा मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, दीपक शर्मा कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार गौतम कुमार , रोहन, कुंदन कुमार जिला के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें