गायघाट विधायक ने गायघाट और बंदरा स्वास्थ केंद्र में महिला डॉक्टर की मांग विधानसभा में उठाया।प्रसव के दौरान पीड़ितों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था पर शुरु की जाएं l

गायघाट विधायक ने गायघाट और बंदरा स्वास्थ केंद्र में महिला डॉक्टर की मांग विधानसभा में उठाया।
प्रसव के दौरान पीड़ितों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था पर शुरु की जाएं l 
दीपक कुमार। गायघाट
सोमवार को गायघाट विधायक कोमल सिंह ने विधानसभा में गायघाट स्वास्थ केन्द्र और बंदरा स्वास्थ केन्द्र में महिला डाक्टरों की तैनाती करने की मांग सदन में रखी। उन्होंने कहा है कि प्रसव के दौरान पीड़ितों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जाए। इसको लेकर सदन में विधानसभा अध्यक्ष से अपनी मांग की। बता दे कि बिहार विधानसभा में बजट सत्र का चल रहा है। इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अपना- अपना पक्ष रखा जाएगा। इस सत्र में विधायकों और सांसदों की ओर से कई विभागों के प्रश्न भी पूछे गए। साथ ही इस सत्र में विपक्ष आज कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करते नजर आए। बताते चलें कि, गायघाट विधानसभा से विधायक कोमल सिंह ने विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा के आधार पर 624 विशेषज्ञ डॉक्टर और 575 सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति और पदस्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 11,389 स्टाफ नर्स और 3,326 ड्रेसर की नियुक्ति के लिए आयोग को अधियाचना भी भेजी गई है। इन सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है और अनुशंसा मिलते ही पदस्थापना कर दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें