*मौर्य ध्वज एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर*
मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित ज्ञान दीप सेंट्रल स्कूल में आयोजित Science, Art & Craft Exhibition-cum-Fete का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया, जहाँ कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया और अतिथियों का पारंपरिक रूप से अंगवस्त्र व स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि विधायक बेबी कुमारी, जिला महापौर निर्मला साहू, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पुष्पा मैम, भावना स्वाती, संतोष कुमार साह, नरेश प्रसाद (मुखिया) एवं नंदन कुमार झा (सरपंच) विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडलों जैसे न्यूटन डिस्क, रोबोटिक कार, भूकंप अलार्म, नदी स्वच्छता मॉडल, माइक्रोस्कोप के साथ-साथ कला एवं शिल्प की आकर्षक प्रस्तुतियाँ, बुद्ध के जीवन पर आधारित कलाकृतियाँ और रचनात्मक स्टॉल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, नवाचार और सृजनशीलता की सराहना करते हुए अतिथियों ने विद्यालय परिवार को इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरक पहल बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें