गायघाट में 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद के साथतीन तस्कर गिरफ्तार, ऑटो वाहन भी जब्त l

गायघाट में 343 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद के साथ
तीन तस्कर गिरफ्तार, ऑटो वाहन भी जब्त l
दीपक कुमार। गायघाट 
गायघाट. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेरुआ कट से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 पेटी ( 343) बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया है. पुलिस ने तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान के लिए थाना प्रभारी राजा सिंह खुद पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गायघाट थाना क्षेत्र से नशे का सामान गुजरने वाला है. जिसके बाद गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह ने घेराबंदी कर एनएच 27 के पास से एक ऑटो को पकड़ा।
जिससे तलाशी के दौरान 343 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ. गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया गुप्त सूचना पर ऑटो गाड़ी में 343 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तीनों तस्कर से पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें