शिवदाहा कोचिंग सेंटर में होली मिलन समारोह:शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, प्रेम-भाईचारे का संदेश l

शिवदाहा कोचिंग सेंटर में होली मिलन समारोह:शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, प्रेम-भाईचारे का संदेश l
दीपक कुमार। गायघाट 
बेनीबाद के शिवदाहा स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर और विद्यालय में होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया, जहां बच्चों के चेहरों पर उमंग और उल्लास स्पष्ट दिख रहा था।
इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक विजय कुमार श्रीवास्तव और प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव ,रवि आनंद, चंद्रशेखर राय, शुभम कुमार, अनुज कुमार, मोहम्मद निराले, दीपू कुमार,सुजीत कुमार मिश्रा, सुशील कुमार राय, राजेश कुमार, शुभम कुमार, चंद्रशेखर, सुजीत साह 
सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी शिक्षकों ने छात्रों को होली के महत्व के बारे में बताया और उन्हें प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। सभी ने सद्भावना और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें