बेनीबाद में होली से पहले अलर्ट मोड में उत्पाद विभाग: अवैध शराब पर सख्ती, सीमावर्ती इलाकों की हो रही निगेहबानी l

बेनीबाद में होली से पहले अलर्ट मोड में उत्पाद विभाग: अवैध शराब पर सख्ती, सीमावर्ती इलाकों की हो रही निगेहबानी l
दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)
होली और रमजान को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग अलर्ट है।खासकर बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में उत्पात विभाग चेक पोस्ट से निगरानी कर रही है। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग की विशेष टीम भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। चेक पोस्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक विशेष नजर जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्ट, अंतरराज्यीय सीमाओं और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधिकारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ताकि दूसरे जिलों से अवैध शराब की खेप जिले में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर छापेमारी कर शराब जब्त की गई है और तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है। हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें