मुजफ्फरपुर को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. सुधीर कुमार ने संभाली स्वास्थ्य विभाग की कमान l

मुजफ्फरपुर को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. सुधीर कुमार ने संभाली स्वास्थ्य विभाग की कमान l
दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)
स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के आदेशानुसार डा० सुधीर कुमार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।
🔹 विगत एक वर्ष से वे जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
🔹 उनके कार्यकाल में जिले में AES पर प्रभावी नियंत्रण रहा और Zero Death की परिकल्पना साकार हुई।
 प्रभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी AES जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी और सभी विभागों के समन्वय से Zero Death का लक्ष्य दोहराया जाएगा।
सभी चिकित्सकों व कर्मियों से समय पर कार्य निष्पादन और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की अपील की गई।
 सरकार की जन-उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं में गुणात्मक सुधार पर विशेष जोर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें