राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गायघाट प्रखंड के बाघाखाल मनोकामना पूर्णि धाम गाँधी आश्रम बाघाखाल में समस्त हिन्दू समाज द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गायघाट प्रखंड के बाघाखाल मनोकामना पूर्णि धाम गाँधी आश्रम बाघाखाल में समस्त हिन्दू समाज द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता महान हिन्दुत्वादी सत्संग सेवा समिति के अध्यक्ष शुभनारायण सिंह शुभंकर ने और कार्यक्रम संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सनातन सेवा बोर्ड के जिला सह संयोजक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया। 
कार्यक्रम का विषय प्रवेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला संघचालक डाo राघवेंद्र कुमार सिंह ने कराया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तर बिहार अभय गर्ग ने कहा की हिन्दू समाज में समरसता लाना हम सभी हिन्दुओं का कर्तव्य है समरस समाज हीं ताकतवर और शांति लाने वाला समाज होता है।
उन्होंने हिन्दू समाज के शशक्त करने के लिए पंच परिवर्तन के तहत समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक शिवजी कुँवर मुकेश कुमार सिंह रामकुमार सिंह जी की भजन मंडली द्वारा भजन गायन से हुआ। 
कार्यक्रम को मुख्यरूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग जिला संघचालक मुजफ्फरपुर पूर्वी डाo राघवेन्द्र कुमार सिंह सत्संग सेवा समिति के अध्यक्ष शुभनारायण सिंह शुभंकर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह जिला प्रचार प्रमुख रौशन सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख अरविंद कुमार अविचल खंड कार्यवाह अभिषेक सुमन धर्म प्रचारक अवधेश प्रसाद सिंह हरिवंश सिंह चौहान भाजपा मंडल महामंत्री जयशंकर कुँवर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहिल गोपाल झा चन्द्रिका तिवारी बाघाखाल पैक्स अध्यक्ष भिखारी सिंह रोहित कुमार ठाकुर पांडव ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें