पटना: शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी...

पटना: शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। अभिभावक अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
नव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि 23 फरवरी को सत्यापित विद्यार्थियों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का संबंधित विद्यालयों में नामांकन 24 फरवरी से 10 मार्च तक कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने तथा बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें