शिवदाहां बरैल से बच्चे की रहस्यमयी गुमशुदगी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, आसपास के थानों में भी सर्च ऑपरेशन तेज

शिवदाहां बरैल से बच्चे की रहस्यमयी गुमशुदगी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, आसपास के थानों में भी सर्च ऑपरेशन तेज
दीपक कुमार। गायघाट 
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहां बरैल गांव से एक पांच वर्षीय बालक 5 दिन बाद भी लापता है। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार को करीब पांच घंटे तक गांव व आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार को केस के दरोगा मोहमद मोर्गन साहब ने शिवदहा में भी जाकर कई दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को लगभग घंटों तक खंगाला लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। मौके पर मौजूद पंचायत समिति पति विजय कुमार राय ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में काफी मदद की। जनप्रतिनिधि के नाते शुरू से ही एक्टिव होकर विजय कुमार राय प्रशासन को बच्चे की सकुशल बरामद को लेकर काफी मदद कर रहे हैं। ताकि बच्चे की बरामदगी सकुशल हो सके। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि बॉडर इलाका के लेकर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में भी अलर्ट कर दिया गया है। जगह जगह पोस्टर गुमशुदगी को लेकर लगा दिया गया है। पुलिस हर संभव बरामदगी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इस दौरान मौके पर युवा समाजसेवी नीतीश कुमार समेत दर्जनों गावों के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें