अंडर 19 विश्व कप में छठी बार भारत की जीत हुई है। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेल कर भारत के साथ साथ पूरे बिहार को गौरवान्वित किया।
मुजफ्फरपुर, सरैयागंज टावर चौक पर ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया l अंडर 19 विश्व कप में छठी बार भारत की जीत हुई है। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेल कर भारत के साथ साथ पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। भारतीय अंडर 19 टीम के सभी खिलाड़ियों का सर्वश्रेस्ठ प्रदर्शन के कारण आज भारत अंडर 19 विश्व कप में जीत हासिल की। इस मौके पर भाजपा मुज़फ़्फ़रपुर पूर्वी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अस्थानिय सरैयागंज टावर चौक पर जीत का जश्न मनाया। भाजपा मुज़फ़्फ़रपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष श्री विवेक कुमार ने भारतीय अंडर 19 टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला महामंत्री श्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री कृष्णा महतो, जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, जुनैद खान, महिला मोर्चा अध्य्क्ष श्रीमती मोनालिशा रॉय, पिछड़ा मोर्चा अध्य्क्ष कुंदन कुमार, आशुतोष कुमार, भोलू सागर, अर्जुन गुप्ता, रमेश रत्नाकर, प्रेम गुप्ता, अश्लोक श्रीवास्तव के साथ अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें