गायघाट में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई एक ट्रक से लाखों का शराब बरामद l

गायघाट में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रक से लाखों का शराब बरामद l
दीपक कुमार। गायघाट 
होली में खपाने के लिए मंगाई गई थी विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर शराब माफियाओं के मंसूबो को ध्वस्त कर दिया है और ट्रक के चालक और उप चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है ।दरअसल मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब कारोबार और शराब माफियाओ के खिलाफ अभियान चलाती हुई नजर आ रही है इसी क्रम में एक बार फिर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की मुजफ्फरपुर जिले गयाघाट थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा से महज दो 100 मीटर आगे राजस्थान तेज लाइन होटल के परिसर में एक ट्रक खड़ा है जिसमें सीमेंट के पिलर लोड है और उस सीमेंट के पिलर के बीच ट्रक में बने तहखाना में छुपा के विदेशी शराब की बड़ी खेप को लाई गई है मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार दल बल के साथ गायघाट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप स्थित राजस्थान तेज लाइन होटल परिसर पर पहुंचे और छापेमारी की जहां से एक ट्रक पर सीमेंट के पिलर के बीच छुपा के लाई गई विदेशी शराब के बड़ी खेप को जप्त किया गया है वही इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम मौके से ट्रक के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है अब शराब लोड ट्रक को जप्त कर उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ उत्पादन थाने पर लाई है जहां बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है बताया जा रहा है कि ट्रक में लाखों का विदेशी शराब लोड है जिसको होली में खपाने के लिए मंगाया गया था फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार ट्रक के चालक और उप चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है 

वहीं पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गायघाट थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा से महज दो सौ मीटर आगे राजस्थान तेज लाइन होटल परिसर से एक ट्रक को पकड़ा गया है जिसमें सीमेंट के पिलर के बीच ट्रक के अंदर बने तहखाना में विदेशी शराब की बड़ी खेप को छुपा के लाई गई थी वही मौके से ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार ट्रक के चालक और उपचालक दोनों राजस्थान के निवासी है जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें