-मनिहारी के सात केंद्रों पर कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ
-सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से हो रहा था निगरानी
प्रवीण कुमार, मौर्य ध्वज एक्सप्रेस।
कटिहार।
जिले के नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। शांति पूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्ण मैट्रिक परीक्षा पहले दिन संचालित किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी सहित कई पदाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा मनिहारी एवं बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्ण वातावरण में पहले दिन परीक्षा संचालित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंच गये।
जिले के मनिहारी में मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। कुल सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए जूते तक खुलवाकर चेकिंग की जा रही है।
मनिहारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संकल्प के साथ सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा 163 लागू कर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
पीएनएलएस कन्या उच्चतर विद्यालय, बीपीएसपी हाई स्कूल, बेतेल मिशन स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उधर बारसोई में भी सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें