निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखा जैसे लेखा शाखा, विधि-व्यवस्था शाखा, अपराध शाखा, स्पीडी ट्रायल शाखा, पीसी शाखा, अभियोजन शाखा, ERSS शाखा, पासपोर्ट शाखा एवं NAFIS शाखा का विस्तृत एवं बिंदुवार अवलोकन किया गया। इस दौरान अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की प्रगति, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तथा अद्यतन व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आम नागरिकों से संबंधित सेवाओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, त्वरित अनुसंधान, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषसिद्धि दर में वृद्धि, संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु भी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें