कुल 11 कांडो मे
देशी चुलाई शराब 75 लीटर
विदेशी शराब 593.225 लीटर नष्ट
दीपक कुमार, गायघाट संवाददाता,
गायघाट। थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पूर्व में बरामद हुए विभिन्न 11 कांडों में जब्त अंग्रेजी शराब को न्यायालय के आदेश पर रविवार को थाना परिसर में विनष्ट किया गया। थाने में कार्यरत चौकीदारों की मदद से शराब को स्टोर रुम से बाहर निकाला गया। जेसीबी से गड्ढा खोद शराब की बोतलों को विनष्ट करते हुए मिट्टी के अंदर शीशे को दबा दिया गया। थानाध्यक्ष सारूण कुमार ने बताया कि विनष्ट की गई शराब की विदेशी 593.225 लीटर और देसी शराब की मात्रा 75 लीटर है।
मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई ll
रविवार की यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और कानून के दायरे में संपन्न हुई। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी उत्पाद विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी और गायघाट थाने के संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में ही शराब की बोतलों को बाहर निकाल कर उनकी गिनती की गई और फिर उन्हें नष्ट किया गया।
कितनी शराब हुई नष्ट?
पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 11 अलग-अलग कांडों में जब्त की गई शराब को आज विनष्ट किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें