गायघाट: शिवदाहा पंचायत में नल जल योजना पूरी तरह फेल..

गायघाट: शिवदाहा पंचायत में नल जल योजना पूरी तरह फेल..
अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारनामे ने इस योजना पर फेर दिया पानी l
कागज पर चल रहा नल जल
दीपक कुमार।गायघाट 
गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदहा पंचायत में नल जल योजना पूरी तरह दम तोड़ती दिखाई दे रही है. राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों के प्रत्येक घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था. लेकिन अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारनामे ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर पानी फेर दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के 152 वार्डों में इस योजना का शुभारंभ किया गया था. जिनमें करीब दर्जनों वार्डों में नल जल योजना पूरी तरह बंद हो गई है. या उनसे किसी तरह की सप्लाई लोगों तक नहीं पहुंच पाती।
ग्रामीणों की माने तो अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और लापरवाही से स्वच्छ जल उन तक पहुंच नहीं पा रहा है. वही अधिकारी इस पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटे हुए हैं. निरीक्षण के दौरान भी नही होती है दोषियों पर कार्रवाई नल जल योजना जहां पूरी तरह असफल साबित हो रही है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये योजन पूरी तरह फेल ह।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें