दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)
मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी की अफवाहों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बच्चा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है, और ये खबरें केवल अफवाहें हैं। एसएसपी ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बच्चा चोरी की भ्रामक खबरों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन अफवाहों के चलते हिंसक घटनाएं और संदिग्धों के साथ मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे थे। एसएसपी मिश्रा ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि जिले में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है।
सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा
एसएसपी मिश्रा ने जनता को आश्वस्त किया कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर फैल रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बच्चा चोरी का कोई संगठित गिरोह सक्रिय नहीं है। लोग बिना तथ्यों की जांच किए भ्रामक सूचनाओं के जाल में फंस रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें